फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू और कम्यूनिटी झेल रहीं चुनौती- वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कालेज की छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह मे ंमुख्य अतिथि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि आज एएमयू और कम्यूनिटी दोनों ही बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे हैं। इसलिए इस समय एकजुट रहने की जरूरत है। एएमयू के अल्पसंख्यक, ऐतिहासिक और विशेष स्वरूप को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं कैबिनेट सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का कल्याण और इसका विकास उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है। सभी को एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि छात्र व छात्राओं को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से समस्त सुविधायें प्राप्त हों। कुलपति ने इस अवसर पर वीमेंस कालेज में बास्केट बाल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि कालेज का स्वीमिंग पूल भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। 1500 बेड के हास्टल का निर्माण छह महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार की ओर से इस काम में लगातार विलंब हो रहा है। जहां तक छात्राओं के बाहर जाने का प्रश्न है तो वह विषय विशेष पर आयोजित कांफ्रेंस, सेमिनार आदि में छात्राएं जा सकती हैं। कल्चरल एजूकेशन सेंटर में भी सात बजे तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के संबंध में फैसला लेने से पहले अभिभावकों के दृष्टिकोण को भी ध्यान में रखना पड़ता है। प्रो. मंसूर ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और वह लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास रखते हैं। वीमेंस कालेज की प्रिंसिपल प्रो. नईमा गुलरेज ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. हिना परवेज ने चुनाव की रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नाजिया हसन ने किया।

इन्होंने ली शपथ
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने वीमेंस कालेज छात्रा संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आफरीन फातिमा, उपाध्यक्ष नाहीद असद और सचिव मेमूना अंसारी को शपथ दिलाई। साथ ही सह कुलपति प्रो. एमएच बेग ने कैबिनेट सदस्यों आफरीन खान, अलीना रब, आफरीन, अलवीना रहमान, नबा रहमान, हाला मसरूर, सना हबीब और सायमा शौकत को शपथ दिलाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें