फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा का 75 वां धमाका, कवि सम्मेलन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ख्याति प्राप्त कवि प्रेम किशोर पटाखा के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर कस्तूरी कला एजूकेशन सोसायटी द्वारा 3 नवंबर को शाम 8 बजे से ठहाका हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन धर्म समाज महाविद्यालय के आडिटोरियम में किया जायेगा।
विज्ञापन


सोसायटी के निदेशक शिवाशीष शर्मा एवं सचिव जैकी शर्मा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में पूरे देश भर से कई प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें अरुण जैमिनी, पापुलर मेरठी, वागीश दिनकर, जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में इस वर्ष का पटाखा पुरस्कार कवि पी.के. आजाद को दिया जा रहा है। 27 अक्तूबर 1943 को दीपावली के दिन ही कवि पटाखा का जन्म हुआ था।

पटाखा को यह उपनाम हास्य के एटमबम काका हाथरसी ने एक मंच पर दिया। वे कहते थे- हम काका, तुम पटाखा, दोनों मिलकर हास्य रस में डालें डाका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें