डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
दो विधायकों को छोड़कर भाजपा के अन्य विधायक संगठन के कार्यों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसी शिकायत पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने चुपके से प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से की। इसके बाद से भाजपा की राजनीति अंदरखाने गरमा गई है।
रविवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने महानगर एवं जिला के पदाधिकारियों के साथ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अलग-अलग बैठक की। इस दौरान कुछ नेताओं ने शिकायत की कि विधायक संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो इस क्रम में तीन विधायकों के नाम भी सामने आए। दलवीर सिंह एवं अनूप प्रधान के कार्यों की तारीफ की गई। वहीं एक भाजपा नेता ने इगलास क्षेत्र कें तैनात एक फूड इंस्पेक्टर के कार्यों की शिकायत की। सदस्य अभियान में प्रशासन की ढिलाई की भी शिकायत सामने आयी। भाजपा नेताओं ने कहा कि बीएलओ की ढिलाई की वजह से सदस्यता अभियान का कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है।