फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में उपकरणों के लिए दिव्यांगों का हुआ मापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा के अंतर्गत मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण उपलब्ध कराने के वास्ते टप्पल ब्लाक संसाधन केंद्र पर मापन कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय सहित मुख्य रूप से टप्पल बीईओ विनोद कुमार भारती, समेकित शिक्षा जिला समन्वयक ऋषि कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैंप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले श्रवण बाधित-25, मानसिक मंदित-36, दृष्टि बाधित-13 व अस्थि बाधित-38, कुल 112 बच्चों को चिह्नित किया गया। जिसके सापेक्ष 06-ट्राई साइकिल, 16-व्हील चेयर, 28-क्रचेस, 17-कैलीपर, 03-रोलेटर, 01-सीपी चेयर, 13-ब्रेल किट, 28-एमआर किट, 50-हियरिंग एड सहित कुल 162 उपकरण वितरण करने की संस्तुति की गयी। 18 दिसंबर को यह उपकरण सभी बच्चों को वितरित किए जाएंगे। एलिम्को कानपुर की टीम में ऑर्थो सर्जन अजय कुमार, ऑडियोलाजिस्ट रूपेश पांडेय, विपुल कुमार आदि थे। इस मौके पर संगीता देवी, विनोद कुमार, सुरेश चंद्र, :षि कांत, जितेंद्र कुमार रीता श्रीवास्तव, पूनम जयसवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें