फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला और मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में किया जाएगा। इसमें रक्तदान के साथ साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग राजवंशी ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के चार अलग अलग हिस्से किए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र तक तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि शरीर की रक्त के उत्पादन की प्रक्रिया और तेज होती है। शरीर में स्वस्थ रक्त बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाली संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा। रक्तदान शिविर में पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, उड़ान सोसायटी, नागरिक चेतना समिति, स्वर साधना संस्था, न्याय संस्था, हेल्प यू संस्था आदि ने अपना सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें