फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम पोर्टल पर शामिल होंगे अलीगढ़ के प्रोडक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इलेक्ट्रीकल्स सहित अलीगढ़ में बनने वाले अन्य प्रोडक्ट को जेम पोर्टल पर शामिल कराया जाएगा। यह आश्वासन सांसद सतीश कुमार गौतम एवं जिला उद्योग केंद्र के अपर आयुक्त मनीष पाठक ने निर्माताओं को दिये हैं।

रविवार को द अलीगढ़ इलेक्ट्रीकल्स मैन्यूफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन का वार्षिक समारोह गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि वह वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू से मुलाकात कर इलेक्ट्रीकल्स सहित यहां के अन्य प्रोडक्ट को जेम पोर्टल पर शामिल कराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोजगार हासिल करते हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार इसके विकास को लेकर बेहद गंभीर है। जिला उद्योग केंद्र के अपर आयुक्त मनीष पाठक ने कहा कि अलीगढ़ के प्रोडक्ट को कैटेगरी में शामिल कराने के लिए वह दिल्ली जाएंगे।

इससे संबंधित बातचीत हो चुकी है। इससे पूर्व एसोसिएशन नेता पवन कुमार, विमल कुमार वार्ष्णेय एवं विवेक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ताला एवं हार्डवेयर के लिए मशहूर अलीगढ़ में इलेक्ट्रीक्लस आइटम बड़ी मात्रा में बनते हैं। जंक्शन बॉक्स अलीगढ़ को छोड़कर दुनिया में दूसरी जगह नहीं बनते।
विज्ञापन


एसोसिएशन नेताओं ने इलेक्ट्रीकल्स सामानों को हस्त शिल्प की श्रेणी में शामिल कराने की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा नेता पूनम बजाज, प्रमोद भारद्वाज, चेतन स्वरूप, रामरतन, केएस चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें