न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में कम्युनिटी कॉलेज और बी वॉक योजना के अंतर्गत प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एवं गारमेंट टेक्नोलॉजी (केवल लड़कियों के लिए) तथा पॉलीमर एवं कोटिंग टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय वी वॉक डिग्री कोर्स तथा कंप्यूटराइज्ड शू डिजाइनिंग एवं डेवलपमेंट में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (केवल लड़कों के लिए) को शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिये एक बार फिर आरंभ कर दिया गया है।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने मौलाना आजाद एजूकेशन फाउंडेशन, भारत सरकार की ओर से कम्युनिटी कॉलेज योजना के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत होने के बाद एकेडमिक काउंसिल की ओर से कोर्स प्रारंभ किये जाने स्वीकृति दी गई है, जो अभ्यर्थी कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वह ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। विश्वविद्यालय के ज्वाइंट कंट्रोलर मिन्हाज अहमद खान ने बताया कि कंप्यूटराइज्ड शू डिजाइन एवं डेवलपमेंट में डिप्लोमा तथा फैशन डिजाइन एवं गारमेंट टेक्नोलॉजी में बीवॉक डिग्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ सितंबर 2018 को प्रात: 10 बजे होगी। प्रवेश परीक्षा ढाई घंटे की होगी।
इसी प्रकार प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी में बी वॉक डिग्री तथा पॉलीमर एवं कोटिंग टेक्नोलॉजी में बी वॉक डिग्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ सितंबर को ही दोपहर दो बजे होगी। यह प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी।