फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज का वंशोत्पति कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रति वर्ष की भांति इस बार भी माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी आज (बुधवार) को श्री माहेश्वरी इंटर कॉलेज सासनी गेट में मनाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्य समिति सदस्य विनीत केला व कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोमानी, भाजपा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह नौ बजे हवन इसके बाद शाम को पांच बजे अतिथियों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। 5:45 बजे महेश वंदना, शाम छह बजे सम्मान समारोह, 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7.30 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र माहेश्वरी, विनीत कैला हैप्पी, राकेश मोहता, नवनीत माहेश्वरी, रोहित केला आदि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें