क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
हत्या के बाद हत्या के आरोपी के घर में घुसकर हमलावर होने और डकैती डालने के एक पुराने मामले में अदालत के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों की कुर्की की कार्यवाही की।
18 अगस्त 2014 को कोतवाली की मदीना कॉलोनी में रहने वाली मुमताज के पति मेहराज पर मोहल्ले में ही किसी हत्या को आरोप लगा। मेहराज तो हत्या कर भाग गया, लेकिन इसके बाद कई लोग मुमताज के घर में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान को लूटा।
इस मामले में डकैती की धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जिसके बाद वादी पक्ष ने अदालत में अपील की।
मुकदमे की फिर से विवेचना शुरू हुई जिसके बाद चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें एक आरोपी यासीन जेल चला गया। बाकी फरार चल रहे थे।
अब गुरुवार को अदालत के आदेश पर सासनी गेट पुलिस ने सलमान, हुमायुं, आबिद, मुबीन, इमरान, मुस्तकीम, यामीन, नदीम, अकील और सलीम सभी निवासी सासनी गेट के खिलाफ गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।