फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... इगलास एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में शांतिभंग में जेल भेजे गए स्वतंत्र कुमार के समर्थन में शनिवार को भी तहसील में धरना जारी रहा। धरने पर बैठे परिजनों का समर्थन करते हुए भाजपा नेता, अधिवक्ता, भाकियू व बजरंग दल कार्यकर्ता भी धरने में पहुंचे।

शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी व युवक के परिजनों ने दो घंटे का धरना दिया था। मांगे न माने जाने पर शनिवार को भी सुबह से धरना शुरू हो गया। धरने को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट कानूनगो का साथ दिया जा रहा है, जबकि एसडीएम को कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने युवक को न्याय दिलाने की मांग की। युवक के परिजनों का आरोप है अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि बात तक सुनने नहीं आया है। एसडीएम व कानूनगो के खिलाफ उच्चाधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया।

जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए। कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि इस भ्रष्टाचार पर नहीं बोल रहा है, यह हैरत की बात है। उधर वकीलों ने बैठक कर स्वतंत्र कुमार के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों, एसडीएम, कानूनगो का स्थानांतरण व मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


वकीलों का कहना है कि पीड़ित को न्याय न मिलने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर डा. नवीन कुमार शर्मा, अनिल चौधरी, उमेश कुमार, बाबूदत्त शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, विजय प्रताप सिंह, विजय गोयल, मुनेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें