न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गाजियाबाद (रेड) ने अलीगढ़ जोन की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अलीगढ़ की यह लगातार दूसरी हार थी। मंगलवार को अलीगढ़ का मथुरा जोन की टीम से मैच होगा।
सोमवार को मंगलायतन धाम के मैदान पर अलीगढ़ जोन की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। एक रन के योग पर पहला विकेट गिर गया।
अनुभव सिंह ने (39 रन), क्षितिज ने (32 रन), पुलकित शर्मा ने (30 रन) की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा अच्छा नहीं कर सके। पूरी टीम 49.3 ओवर में 192 रन सिमट गई। रितिक ने तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद (रेड) के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ठोस शुरुआत दी। पहला विकेट 91 रन व दूसरा विकेट 122 रन के योग पर गिरा।
युवराज यादव, दुर्गेश भट्ट व जाधव भाटी ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। माज मोहम्मद को एक सफलता मिल पाई, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। गाजियाबाद ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।