फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क बस अड्डे पर शौचालय के लिए वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क बस अड्डे की नवनिर्मित बिल्डिंग को अपने अधीन लेने के बाद परिवहन निगम ने यहां अपनी व्यवस्थाएं करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसी के साथ यहां तैनात कर्मचारियों की मनमानी भी शुरू हो गई है। शौचालय के नाम पर परिवहन निगम के ही कर्मचारी यात्रियों से दस रुपये की वसूली कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही परिवहन निगम ने गांधी पार्क बस अड्डे की बिल्डिंग को अपने अधीन लिया है। इसके बाद बिल्डिंग के अंदर बने महिला-पुरुष शौचालय भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


इस पर परिवहन निगम के कर्मचारी ही तैनात हैं और वहीं सफाई व्यवस्था करते हैं। यहां तैनात निगम के कर्मचारी यात्रियों से शौचालय के नाम पर 10 रुपये वसूलने में लगे हैं।

फिर शौचालय का प्रयोग करने वाली महिला हो या पुरुष इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शौचालय के नाम पर वसूली की अभी तक किसी यात्री ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


बावजूद यदि वसूली का मामला है तो जांच के बाद कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही बस स्टैंड की सफाई का ठेका उठा दिया जाएगा। इसके बाद सफाई व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी दुुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें