फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के चौथा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष के चौथे व अंतिम चरण का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने गोलकुआं पर आयोजित कार्यक्रम में एक बच्चे का टीकाकरण करके किया। उन्होंने बताया कि इस बार 29 हजार बच्चों व 3000 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। जो कि सभी को मिलकर पूरा करना है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का चौथा चरण 15 जुलाई के बीच चलेगा। जिसमें आंशिक रूप से टीकाकरण से आच्छादित व अभी तक टीकाकरण से छुटे दो साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गर्भवती महिलाओं व पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इस बार उन स्थानों पर ज्यादा जोर है, जहां पर एएनएम की नियुक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चरण में चलाए गए अभियान के दौरान टीकाकरण का प्रतिशत काफी बढ़ा है। इस दौरान डॉ. एसए खान, शरद गुप्ता, शाहजमाल पीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें