फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की पत्नी से हार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी से हार लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के टिंबर कारोबारी परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए कारोबारी व साईं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर राकेश गुप्ता साईं की पत्नी रश्मि गुप्ता से झपटमार सोने का लॉकेट युक्त हार लूटकर ले गए। वारदात बुधवार देर रात मैरिस रोड पर धर्मपुर कोर्टयार्ड के बाहर उस समय हुई, जब राकेश साईं कार पार्क कर रहे थे और रश्मि कार से उतर गईं थीं। इसी बीच वहां पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने पुलिस बुलाई। आसपास बदमाशों को देखा गया, मगर सुराग नहीं लगा।

मैरिस रोड क्वार्सी इलाके की रत्नेशपुरम कॉलोनी निवासी राकेश साईं और उनकी पत्नी करीब साढ़े नौ बजे पत्थर बाजार के टिंबर कारोबारी दीपक के परिवार की शादी में शामिल होने धर्मपुर कोर्ट यार्ड गए थे। वहां कार पार्क करते समय रश्मि पहले उतर गईं और राकेश गाड़ी साइड से लगा रहे थे। वहां एक बाइक सवार खड़ा था और दूसरा पैदल टहल रहा था। बाइक सवार ने राकेश से कहा कि आप यहां कार लगा लो, मैं अपनी बाइक हटा रहा हूं। बस इसी बीच पैदल टहल रहा युवक झपट्टा मारकर रश्मि के गले से लॉकेट युक्त सोने का हार झपटकर फिर उसी बाइक सवार की बाइक पर बैठकर महावीर पार्क की गली में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रश्मि के शोर पर राकेश उतरकर दौड़े। कोर्टयार्ड से शादी में शामिल होकर बाहर आ रहे विधायक संजीव राजा आदि भी आ गए। आनन-फानन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर जावेद खान को बुलाया गया। पुलिस ने की तलाश की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इस दौरान वहां काफी देर तक भीड़ लगी रही। बाद में राकेश व अन्य लोग शादी में शामिल हुए। राकेश साईं के अनुसार इस संबंध में थाने में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें