फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मेयर के लिए आम आदमी पार्टी से लड़ेंगी मोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से मेयर पद की प्रत्याशी होंगी मोनिका
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आम आदमी पार्टी से मेयर पद के लिए मोनिका चावला चुनाव लड़ेंगी। उनके नाम की घोषणा उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के सचिव पंकज पाठक, जोन प्रवक्ता मुकेश कर्दम व जोन महिला प्रभारी डॉ. छवि यादव ने की। वार्ड प्रत्याशियों की भी पहली सूची जारी कर दी गई है।

पहली सूची में चूहरपुर वार्ड नंबर 18 से शहजाद खान, सासनीगेट 55 से सलीम सैफी, भुजपुरा 55 से मोहम्मद आसिफ, नगला आशिक अली 37 से पप्पू, किशनपुर 24 से मनीषा राजपूत, रामबाग 42 से सत्यकांत भारद्वाज, रसलगंज 29 से मोहम्मद यासीन, बेगपुर 38 से तस्लीम, मलखान नगर 39 से शकील अहमद, नई बस्ती 23 से अमित शर्मा, बादाम नगर 66 से मोहम्मद शाहिद, बनियापाड़ा 69 से फिरदौस परवीन, जनकपुरी 52 राहुल पाठक के नाम पर मुहर लगी है।
विज्ञापन


पंकज पाठक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर चलते हुए भ्रष्टाचार की गंदगी को समाज से पूर्ण रूप से मिटाना है। पार्टी के चुनावी एजेंडे में चुनाव जीतने पर बकाया हाउस टैक्स व पानी का बकाया टैक्स माफ करके नया हाउस टैक्स आधा करना शामिल है।
विज्ञापन


हर वार्ड में एटीएम मशीन जैसी आरओ वाटर मशीन लगाई जाएगी। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की हालत में सुधार करके दिल्ली की तर्ज पर स्कूलों का विकास किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक परवेज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें