फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी को शो काज नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी को शो काज नोटिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मंडलीय बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहना जिला प्रोबेशन अधिकारी को भारी पड़ गया। अपर आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। एटा एवं कासगंज के अस्पतालों में दवाओं की कमी मामले में एडी हेल्थ को समस्या दूर करने के लिए शासन को लिखने को कहा गया है।

कमिश्नरी सभागार में अपर आयुक्त फैसल आफताब और संयुक्त आयुक्त विकास हीरा सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य मधु सक्सेना ने स्वीकार किया कि एटा और कासगंज में दवाओं की कमी है परंतु आवश्यकता पड़ने पर लोकल परचेजिंग से काम चलाया जा रहा है। नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग के मंडलीय अभियंता को निर्देशित किया गया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिये। समीक्षा में पता चला कि जनपद हाथरस में खाद की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त विकास ने जिलाधिकारी हाथरस को निर्देशित किया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखें। यहां मनरेगा के अंतर्गत प्राप्त बजट व्यय नहीं किया गया है। इसे भी कार्ययोजना बनाकर खर्च किया जाए। सड़क निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि हाथरस में 45.10 किमी सड़क के सापेक्ष अब तक केवल 2.25 किमी सड़क ही पूरी हो पाई है। जनपद में विकास के मामले में पिछड़े बिजौली एवं गंगीरी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मंडल के चारों जिलों के डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। संचालन सीडीओ दिनेश चंद्र ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें