फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन को गया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश विसर्जन को गया युवक गंगा में डूबा, तलाश
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

महानगर के बरौला मथुरिया नगर इलाके से गणेश विसर्जन के लिए गया युवक नरौरा गंगा में डूब गया है, जिसकी देर रात तक तलाश जारी थी। इधर, यह खबर परिवार में मिलने के बाद यहां कोहराम मच गया और देर रात तक उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा थी।

पेशे से मजदूर भेले सिंह के दो बेटों व एक बेटी में मझला 18 वर्षीय वेदप्रकाश मोहल्ले से काफी संख्या में गणेश विसर्जन के लिए गए लोगों के साथ दोपहर में नरौरा गया था। जहां करीब चार बजे नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण वह डूबता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब शोर मचा तो वहां लोगों ने मदद के लिए गोताखोरों को पुकारा। पड़ोसियों व परिजनों के अनुसार देर रात तक उसकी खोज जारी थी। यहां परिवार में उसकी मां शकुंतला व छोटी बहन फूल देवी का हाल बेहाल था। पिता के साथ बड़ा भाई शिव शंकर भी इस खबर पर नरौरा पहुंच गए थे। यहां इलाके के लोग महिलाओं को सांत्वना देने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें