बिना लॉग इन आईडी बनाए भी करें बिल जमा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर अब आप लागिन आईडी बनाए बिना भी अपने बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए अब सिर्फ बिजली बिल पर लिखा हुआ कनेक्शन नंबर या एकाउंट नंबर जरूरी है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी बिजली अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अगर बिना लाग इन आईडी के बिजली का बिल जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें सबसे पहले ‘बिल पेमेंट फॉर रूरल’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद बिल भुगतान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब कालम में सर्विस कनेक्शन, एकाउंट नंबर, इमेज वैरीफिकेशन कोड लिखें। इसके बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करके बिल का ऑनलाइन भुगतान कर दें। दूसरी ओर शहरी उपभोक्ताओं के लिए सबसे पहले बिल पेमेंट फॉर अर्बन आप्शन पर जाना है।
इसके बाद इंस्टा बिल पेमेंट पर क्लिक करना है। इसके बाद निर्धारित कालम में एकाउंट नंबर लिखना है। इसके बाद व्यू ऑप्शन पर क्लिक करके बिल को जमा करना है। इस तरह ऑनलाइन बिल जमा कराना अब बहुत आसान हो गया है।