फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हर साल होता अजन्मे का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हर साल होता अजन्मे का जन्म
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जन्माष्टमी पुलिस का एकमात्र त्योहार है, जिसे अपने मुख्यालय पर पूरे जोश-खरोश से मनाती है। इसे लेकर हर बार कुछ न कुछ नया आदेश आता रहता है। मगर इस बार कोई टोकाटाकी जैसा ऐसा आदेश नहीं था। हां, एक बात जरूर है कि करीब एक दशक पहले तक थाने-चौकियों तक में यह आयोजन होता था, जो अब सिर्फ पुलिस लाइन तक सिमट कर रह गया है।

पुलिस लाइन में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कहा जाता है कि देवकी ने मथुरा कारागार की हवालात में कृष्ण को जन्म दिया था। उस समय सेना और शस्त्रागार जहां हुआ करते थे, वहीं कारागार हुआ करता था। इसलिए जेल व पुलिस लाइन में यह आयोजन हर वर्ष जोश के साथ मनाया जाता है। हालांकि कुछ साल पहले तक यह आयोजन थाने-चौकियों तक में मनाया जाता था।
विज्ञापन


मगर समय-समय पर सरकारों के स्तर से आदेश आने के कारण आयोजन सिमटता गया। अलीगढ़ पुलिस लाइन की बात करें तो यह आयोजन मनोरंजन सदन के बाहर हर बार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। यहां मंदिर में भव्य सजावट के साथ मंचीय आयोजन होते रहे हैं। पूर्व के वर्षों में कुछ अन्य जनपदों में मंचीय आयोजनों में फूहड़ प्रदर्शन के चलते सरकारों ने इस पर रोक लगाई। मगर मंच पर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अवश्य हुईं या फिर मंचों पर रास आदि की प्रस्तुतियां देने वाली मंडलियों को बुलाकर आयोजन कराए गए। इस बार यहां भी आयोजन भव्यता के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


इस बार आयोजन परेड ग्राउंड में हुआ। इस विषय में एसएसपी राजेश पांडेय इतना ही कहते हैं कि अन्य कुछ जिलों में उठे विवादों पर आदेश आते रहे हैं। हमने हर बार की तरह इस बार भी परंपरागत आयोजन किया। बस स्थान बदला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें