फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सांसद आदर्श गांव में हैंडपंप खराब, हर तरफ गं दगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव में हैंडपंप खराब, गंदगी का अंबार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

सांसद आदर्श गांव बहरावद में शुक्रवार को एसडीएम शिवकुमार ने चौपाल लागकर लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने विभिन्न गलियों में जाकर निरीक्षण किया तो जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले।

बदबू से हाल बेहाल था। एसडीएम ने सफाई कर्मचारी को हटाते हुए यहां दूसरे सफाई कर्मचारी की तैनाती के आदेश दिए।

गांव में लगे सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार सेक्रेटरी को कहा गया मगर हैंडपंप सही नहीं कराए गए। इस पर एसडीएम ने सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगाई और कहा सुधार करो वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन


लेटलतीफी किसी भी काम में कतई नहीं चलेगी। दो दिन में हैंडपंप सही नहीं हुए तो खैर नहीं। गांव में राशन वितरण आदि समस्याओं की भी जानकारी ली। राशन डीलर और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांव के प्रत्येक पात्र का राशन कार्ड डाटा ऑनलाइन हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवा भी वितरित की। 35 से अधिक लोगों को वायरल फीवर आदि शिकायतों पर दवाएं देकर स्लाइड बनाई गईं। इस दौरान ग्राम प्रधान राजन सिंह, एसडीओ रामहरि, रवेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र लोधी, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, नरोत्तम सिंह, दीपक लोधी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें