फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगी दुर्गेश को भारत लाने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शुरू होगी दुर्गेश को भारत लाने की प्रक्रिया
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

सऊदी अरब में फंसे अलीगढ़ के दुर्गेश सिंघल की वतन वापसी की शुरुआत शनिवार से हो रही है। वह सुबह रियाद से दमम के लिए रवाना होगा। ढाई महीने दुर्गेश को अपने यहां पनाह देने वाला बनारस का महताब भी उसके साथ कार से दमम जाएगा। अब महताब और उसके साथी दुर्गेश से पूछ रहे हैं कि भारत लौटने के बाद हमें भूल तो नहीं जाओगे। इस पर दुर्गेश की आंखें भी नम हो जाती हैं।

दुर्गेश के मामले में अब आगे की प्रक्रिया यह है कि दमम में वह सोशल वर्क डिपार्टमेंट में जाएगा, जहां उसे औपचारिक रूप से कस्टडी में ले लिया जाएगा। कस्टडी से मतलब हवालात या जेल जैसी स्थिति नहीं है। यह एयर कंडीशन जोन होते हैं, जहां से डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। वहीं शुक्रवार शाम दुर्गेश ने रियाद में आखिरी बार आउटिंग की और शाम को टहलने निकला।
विज्ञापन


रियाद से दमम क्यों लाया गया
दमम पुराना शहर है और रियाद नया। रियाद में भारतीय दूतावास का एक ही कार्यालय है। जबकि दमम में कई पटल हैं। क्योंकि इस तरह के हजारों मामले सऊदी अरब में हैं। अगर रियाद से प्रक्रिया शुरू होती तो नंबर आते-आते बहुत समय लग जाता। इसलिए दमम का विकल्प चुना गया।
विज्ञापन


दुर्गेश के पिता ने विधिक राय ली
शुक्रवार को दुर्गेश के पिता ने दुर्गेश को सऊदी में फंसाने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विधिक राय ली। पिता का कहना है कि अगर पुलिस के स्तर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो अदालत के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें