एसपी सिटी ने दर्ज किया संगीता चौधरी का बयान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सांसद सतीश गौतम पर आरोप लगाने वाली पूर्व बसपा नेता स्व. धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी के पास अपना बयान दर्ज कराया।
संगीता का कहना है कि सांसद ने जो पत्र एसएसपी को दिया है, उसमें सुबह का विवरण है। सुबह उन्होंने कहा था कि झांसी की रानी बनी घूम रही है। अब ग्लोबल पर मत जाना। जो बात करनी है शाम को करेंगे। शाम में गई तो वहां राजेश अग्रवाल, संदीप चाणक्य एवं सांसद थे। उस समय उन्होंने कहा कि मैं राजेश अग्रवाल के साथ हूं। तेरा ग्लोबल में कुछ नहीं है। हट जा नहीं तो हटाने के और भी तरीके हैं। संगीता चौधरी का कहना है कि अपनी न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूरा भरोसा है।
इस संबंध में सांसद ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि संगीता चौधरी की शिकायत के बाद सांसद ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। सांसद संगीता चौधरी पर मानहानि का केस करने पर विचार कर रहे हैं।