कोरोना वायरस का कहर जारी है। सोमवार को 79 युवाओं सहित 160 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 4466 तक पहुंच गई है, जिसमें 3046 लोग स्वस्थ हो चुके है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1390 है। जनपद में पिछले पांच महीने में 93519 जांचें हो चुकी हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 160 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर में 32 और एंटीजन टेस्ट में 128 लोग की रिपोर्ट धनात्मक आई है। 160 संक्रमितों में 60 महिलाएं हैं।
लोधा के नगला मानसिंह में 6, जवां में 8, अमीर निशा के समीप स्थित एमएसएफ अपार्टमेंट में 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मित्रनगर में 2, रामघाट रोड लाल मंदिर में 2, अवंतिका टू रामघाट रोड में 3, पला चांद में 3, जेएनएमसी में 2, मोहल्ला हरनारायण खैर में 3, महावीरनगर में 3, हाईडल कॉलोनी लालडिग्गी में 2, गंगा एन्क्लेव में 3, बीमानगर बन्नादेवी में 2, क्वार्सी होली चौक में 3, विष्णुपुरी में 2 और रॉयल होम्स तालानगरी में 2 लोग चपेट में आए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।