फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष रोपे जाएंगे 16.55 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु प्रदूषण के जहर से जनता को निजात दिलाने और हरियाली विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले के 12 ब्लाकों की कुल 867 ग्राम पंचायतों में 1655880 पौधे रोपे जाएंगे। जिला ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ब्लाकवार लक्ष्य भी तय कर दिया है। समस्त खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से बीते दिनों 2021 में पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया था। इस पत्र के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई पूरी की गई है। विकास खंड अधिकारियों को सीडीओ की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि वह पौधरोपण के लिए भूमि का चयन कर लें। भूमि चयन होने के बाद गड्ढा खुदाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

ब्लाक ग्राम पंचायतों की संख्या पौधे
धनीपुर 71 135603
लोधा 82 156611
जवां 80 152792
अकराबाद 65 124143
इगलास 67 127963
गोंडा 65 124143
खैर 73 139422
टप्पल 67 127963
चंडौस 63 120323
अतरौली 86 164252
बिजौली 68 129873
गंगीरी 80 152792
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें