फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 158 लोग आए कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 158 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। यह इस साल की एक दिन की सबसे अधिक संख्या है। वायरस का संक्रमण शहर से लेकर गांव तक फैल रहा है। जिले में 615 सक्रिय मरीज हो गए हैं। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब में हुई जांच में सोमवार को 158 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। संक्रमण शहर की सीमा से निकलकर गांवों की तरफ फैल रहा है। संक्रमित अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में हैं। राहत की बात यह है कि एक भी गंभीर केस सामने नहीं आया है। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना को हल्का में लेने की गलती कोई नहीं करें।
सोमवार को 4574 लोगों का नमूना जांच के लिए लिया गया था, 158 नए मरीजों के सामने आने के बाद जनपद में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21911 हो गई है। सोमवार को पांच लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में 289 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं। 174 घरों की निगरानी समितियों द्वारा भ्रमण किया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो कोविड की जांच अवश्य कराएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें और हाथ को साबुन से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें