फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस पांच डिग्री तापमान में राइडिंग करके लौटे नितिन का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ऊंची पर्वतमाला के कारण शेष दुनिया से कटे हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में माइनस पांच डिग्री में बाइक राइडिंग करके लौटे शहर के प्रमुख कारोबारी 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के स्वामी नितिन कुमार घुट्टी का रविवार को वार्ष्णेय मंदिर में लोगों ने स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर बर्फ जमी होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना भी इस सफर में करना पड़ा।

हिमाचल प्रदेश के 2400 किलोमीटर के सफर के अंत में वार्ष्णेय मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे नितिन कुमार घुट्टी का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान नितिन ने बताया कि वह चिचम विलेज में स्टे करके आए हैं। जहां आज तक कोई टूरिस्ट रुककर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वहां के लोगों से होम स्टे की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कहकर आए हैं। ताकि प्रकृति का आनंद लेने वाले टूरिस्ट वहां की प्रकृति से रूबरू हो सकें। चिचिम विलेज में बुधवार को उन्हें -13 का तापमान मिला।
विज्ञापन


अधिक ठंड के कारण वह प्रसिद्ध चंद्रताल नहीं पहुंच पाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार को मुड विलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें दिन में माइनस पांच तापमान मिला। वह धनकर व के-मानेस्ट्री पहुंचे। यहां से प्राकृतिक रूप से सुरक्षित ममी को देखने गुई गांव पहुंचे। सड़के न होने के कारण बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को कुंजुम पास पर वह पहुंचे थे।
विज्ञापन


जहां सड़कों पर भी बर्फ थी। पिछले साल लेह लद्दाख में इतनी दिक्कतें नहीं आईं थीं। लेकिन यहां कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। स्वागत करने वालों परिवारीजन, विष्णु भैया, शैलेंद्र विक्रम, आकाशदीप, रामेंद्र, अमित नवमान, साकेत वार्ष्णेय, लकी, गौरव गुड्डा, गौरव गुप्ता, भुवनेश आधुनिक, देवेश क्लासिक, पराग, नितिन क्लासिक, विनय वार्ष्णेय, प्रदीप जलाली, संजीव वैभव, संजू जेएमडब्ल्यू, सुमित सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें