फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में रखा मोबाइल फटने से जूता शोरूम का कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके के श्याम नगर स्थित एक जूता शोरूम के कर्मचारी का जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। फोन फटने के कारण कर्मचारी के पेंट में आग लग गई। इससे वह झुलस गया। इधर, घटना से शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच सनसनी फैल गई। कर्मचारी को तत्काल साथियों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद शाम को उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार बन्नादेवी इलाके की नई बस्ती निवासी देवेंद्र बागवा श्याम नगर स्थित जूता कंपनी बाटा के शोरूम में ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज धमाके के साथ जेब में रखा जियो कंपनी का मोबाइल फोन फट गया। फोन के फटते ही उनकी पेंट में आग लग गई। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने पेंट में लगी आग बुझाई और घायलों को मेडिकल कालेज लेकर गए। बताया जा रहा है कि घटना में उनकी जांघ झुलस गई है। इसके साथ ही मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें