फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ व कानपुर का होगा आमना-सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। अपने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर एमके अलीगेरियन व सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई है।

पहला सेमीफाइनल मंगलायतन मंदिर के मैदान पर सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी कानपुर व केडीएमए कानपुर की आपस में भिड़ंत हुई। केडीएमए ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 144 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा कर रही सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट के साथ शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ दि मैच सोनू सिंह रहे। दूसरा सेमीफाइनल पावना क्रिकेट एकेडमी व एमके अलीगेरियन के बीच हुआ।

पावना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 259 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी में पावना एकेडमी 248 रन ही बना पाई। यश मैन ऑफ दि मैच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें