फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बार बार हारने के बाद कांग्रेस को अब इगलास विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। इसलिए पार्टी के जिलाध्यक्ष के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि इगलास विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस बहुत दमदारी के साथ लड़ेगी। इगलास में स्व.मोहनलाल गौतम और खुद उन्होंने विजयश्री हासिल की है।
विज्ञापन


वहां की जनता बखूबी ये जानती है कि स्व.चौ राजेन्द्र सिंह जैसे ताकतवर नेताओं ने हमेशा क्षेत्र का सम्मान और विकास की लड़ाई लड़ी है। हम अब उसी इतिहास को विकास और सम्मान के लिए कांग्रेस के झंडे तले वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगे है। गौर हो कि इगलास विधासभा एससी एसटी के वास्ते सुरक्षित सीट है, यहां से भाजपा विधायक रहे राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें