न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
9237 बिग एफएम (धुन बदल कर दो देखो) व 112 साल की बुढ़िया की घुटी द्वारा आयोजित विवाहिताओं की प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतिम मुकाबले को जीतकर विनीता अग्रवाल ने बिग मेमसाब का खिताब जीता। उनको यह खिताब मुख्य अतिथि के रूप में आए कमिश्नर अजयदीप सिंह व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक प्रवीन अग्रवाल ने दिया।
सिंगिंग, डांसिंग, कुकिंग व एक्टिंग कैटेगरी में आयोजित बिग मेमसाब का अंतिम मुकाबला शनिवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी की पत्नी व कवियत्री डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने प्रतिभागिता की। यहां उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में महिलाओं का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ-साथ कदम मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। प्रतिभागियों की प्रस्तुति को डांसिंग में पूनम सारस्वत, कुकिंग में हसन आसिम, सिंगिंग में प्रद्युम्न सक्सेना व एक्टिंग में सय्यैद मो. नावेद ने अपना निर्णय दिया।
कुकिंग में वंदना अग्रवाल, एक्टिंग में रुचि माहेश्वरी, सिंगिंग से विनीता अग्रवाल, डांस से अंशु सक्सेना ने विजेता रहे। जबकि धुन बदलकर देखो राउंड में विनीता अग्रवाल ने डांस कर बिग मेमसाब का खिताब जीता। विनीत अग्रवाल को स्कूटी देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर 92.7 बिग एफएम से अभय जयसवाल, श्रवण कुमार शर्मा, आदित्य सिंह जादौन, मोहन राणा, मोहित जादौन, अवकाश सिंह का सहयोग रहा।
जबकि अतिथियों में आरती मित्तल, मोहिनी गुप्ता, कल्पलता चंद्रहास, ज्योति मित्तल, काजल धीरज, चारू चौहान आदि मौजूद रहीं। मंच का संचालन आरजे कल्पना ने किया।