फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक अंजुम को मिला ‘शताब्दी सम्मान’

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना ने अपनी स्थापना के सौवें वर्ष में अलीगढ़ के कवि अशोक अंजुम को ‘शताब्दी सम्मान’ से विभूषित किया है।

अशोक अंजुम को यह सम्मान देश के विद्वानों और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने यह सम्मान प्रदान किया। सम्मेलन की स्थापना भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रेरणा से हुई थी।
विज्ञापन


सम्मान कार्यक्रम के बाद भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, रेलवे स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र नगर टर्मिनल स्थित रामवृक्ष बेनीपुरी हिंदी पुस्तकालय में अशोक अंजुम के सम्मान में उनका एकल काव्य पाठ रखा गया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सिद्धेश्वर ने किया। इस अवसर पर रेल राजभाषा अधिकारी राजमणि मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें