फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



पावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। बाहर से आई टीमों से हाथ मिलाकर मुख्य अतिथि व डीपीएस के प्रो. वाइस चेयरमैन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।


पहला मैच पावना क्रिकेट एकेडमी और केडीएमए कानपुर के बीच खेला गया। केडीएमए ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। पावना एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में उतरी केडीएमए महज 139 रनों में ही सिमट गई।
विज्ञापन


पावना स्पोर्ट्स एकेडमी ने 32 रनों से जीत हासिल की। रिंकू सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच एमके अलीगरियन व जावेद क्रिकेट एकेडमी फिरोजाबाद के बीच हुआ। फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही एमके अलीगरियन ने महज सात ओवर में ही 116 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। तीसरा मैच बरेली व आजमगढ़ की टीम के बीच हुआ। बरेली ने पहले बल्लेबाजी कर कुल 97 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में आजमगढ़ की टीम ने 19 ओवर में दिए लक्ष्य को पूरा किया और छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



चौथा मैच तीर्थंकर महावीर विवि मुरादाबाद व सिंघानिया एकेडमी कानपुर के बीच हुआ। टीएमयू मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी पारी खेलकर 117 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सिंघानिया एकेडमी ने महज 16 ओवर में ही 118 रन बनाकर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस टीम के अभिषेक सिंह ने 65 व सोनू सिंह ने 34 रन बनाए। टीएमयू मुरादाबाद के परवेज ने दो विकेट लिए। अभिषेक पांडे मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर अजीत सक्सेना, फाजिल, अदनान शमशाद, सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें