फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके स्पार्टन, बाला रेड व एमके टाइटंस ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित समर टी-20 अंडर-14 सीजन 3 क्रिकेट लीग में एमके स्पार्टन, बाला रेड व एमके टाइटंस ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक बटोरे।

स्टेडियम में एमके स्पार्टन ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन बनाए। वरुण ने 39 व अभिषेक शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। बाला यलो के गेंदबाज भूमि ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी यलो की टीम 17.3 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। प्रतीक ने 16 रन बनाए। स्पार्टन के गेंदबाज शिवांश ने 3 व आयुष ने 2 विकेट झटके। स्पार्टन ने 137 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वरुण व प्लेयर ऑफ द डे भूमि को दिया गया।
विज्ञापन



दूसरे मैच में बाला रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। विशाल ने 54 व करण ने 28 रन की पारी खेली। एमके राइडर के गेंदबाज साहिल ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी राइडर की टीम 17.5 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। कौशल ने 8 व फारिस ने 5 रन बनाए। रेड के गेंदबाज अश्वनी ने 3 व सुमित ने 2 विकेट झटके। रेड ने 84 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विशाल व प्लेयर ऑफ द डे साहिल को दिया गया।
तीसरे मैच में एमके टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। प्रिंस विमल ने 47 व प्रेम यादव ने 40 रन की पारी खेली। एमके लायंस के गेंदबाज केशव ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जवाब में उतरी लायंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बना सकी। आर्यन ने 71 व सार्थक ने 20 रन बनाए। टाइटंस के गेंदबाज प्रिंस, लक्ष्य व आदित्य ने 2-2 विकेट झटके। रेड ने 84 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस व प्लेयर ऑफ द डे आर्यन को दिया गया। इससे पूर्व विजडम पब्लिक स्कूल डिप्टी डायरेक्टर नितिन कुमार अग्रवाल ने लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर एकेडमी को मुख्य कोच मंसूर अहमद, अजमत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें