फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीक्योर साफ्टवेयर से गति पकड़ेंगे मनरेगा से होने वाले विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन


मनरेगा योजना में बेवजह की आपत्तियों के चलते लंबे खिंचने वाले विकास कार्य अब नहीं लटकेंगे। शासन ने मनरेगा योजना से होने वाले कामों में पारदर्शिता व तेजी लाने और बेवजह की आपत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए सीक्योर साफ्टवेयर जारी किया है। एक अप्रैल 2019 को लागू हुए इस साफ्टवेयर में विकास कार्य के एस्टीमेट से लेकर स्वीकृति यहां तक कि आपत्तियां भी ऑन लाइन लगानी होंगी। इस व्यवस्था के बाद योजना में कागजी कामकाज समाप्त हो जाएगा।

यह रहेगी व्यवस्था
ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित जेई एवं तकनीकी सहायक सीक्योर साफ्टवेयर पर विकास कार्य का एस्टीमेट बनाएगा। एमबी भी ऑनलाइन दर्ज होगी। इसके बाद तकनीकी सहायक इसे सचिव की आईडी पर भेजेगा। सचिव इसे तकनीकी स्वीकृति देकर बीडीओ के पास भेजेगा। बीडीओ भी ऑनलाइन वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी करेंगे। यदि एस्टीमेट में कोई आपत्ति लगती है तो वह भी ऑनलाइन ही लगानी होगी। आपत्ति का निस्तारण भी ऑनलाइन होगा। इसके बाद यह एस्टीमेट को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। कमोबेश यही व्यवस्था ब्लाक स्तर पर भी लागू रहेगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक कर सकेंगे मानीटरिंग
इस साफ्टवेयर के बाद मनरेगा योजना में कागजी काम समाप्त हो जाएगा। शासन के मुख्य सचिव से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक योजना में होने वाले किसी भी विकास कार्य की मानीटरिंग अपने दफ्तर में बैठकर कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


शासन ने एक अप्रैल 2019 से मनरेगा के विकास कार्यों के एस्टीमेट से लेकर एमबी समेत अन्य कामों के लिए सीक्योर साफ्टवेयर लागू किया है। अब विकास कामों के एस्टीमेट से लेकर अन्य कार्य इसी साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन ही होंगे। जियो टैगिंग भी होगी। इस साफ्टवेयर के लागू होने के बाद कागजी काम समाप्त हो जाएगा।
अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें