फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी हाईस्पीड कॉरिडोर से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, घटेंगे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर सेमी हाईस्पीड कॉरिडोर बनने की रेल मंत्रालय की योजना अलीगढ़ के लिए सौगात साबित होने वाली है। इस योजना के तहत दिल्ली से अलीगढ़ तक अब ट्रैक के किनारे दीवार बनाने की योजना पर भी मुहर लग गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

इसके बनने के बाद अलीगढ़ से दिल्ली तक के बीच जहां एक ओर गाड़ियों की रफ्तार बढ़ जाएगी। वहीं, ट्रैक पर जानवरों और इंसानों के आने के कारण जो हादसे हो रहे हैं। उन पर भी लगाम लगेगी। इससे पूर्व योजना के तहत रूट के अधिकांश रेलवे क्रासिंग पर तो ओवरब्रिज या अंडरपास बना दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा के बिछे 800 किमी लंबे ट्रैक को दीवारों से कवर करने का प्लान बननेे के बाद रेल प्रशासन ने हरी झंडी दिखाते इलाहाबाद डिवीजन क ो प्रथम स्थान पर रखा है। सबसे अधिक करीब 20 करोड़ रुपये का बजट भी इसी मंडल को मिला है। दीवार बनवाने को लेकर रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह काम चार चरणों में पूरा होगा। जिसे पांच अधिकारियों की टीम अपने-अपने डिवीजन में अंजाम देगी। रेलवे अधिकारियों की माने तो दिल्ली-हावड़ा रूट देश का सबसे व्यस्त रूट है। इसी के चलते इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। अधिक गाड़ियां होने के कारण हादसों की संभावना अधिक रहती है।

इसके कारण गाड़ियों की समय सीमा पर असर पड़ रहा है। फि लहाल तो आरपीएफ की टीम जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि वह अपने जानवरों ट्रैक पर न आने दें। सीआरओ के मामले खुर्जा से इटावा के बीच सर्वाधिक हो रहे हैं। देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेन की चपेट में अब तक 15 से अधिक जानवर आ चुके हैं। इसके कारण गाड़ी के समय संचालन पर असर पड़ रहा है। पिछले दिनों तो गाड़ी के इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन


- दिल्ल-हावड़ा रूट पर दीवार बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रक्रिया चालू कर दी है। बजट भी आ गया है। दीवार निर्माण का काम होने से अलीगढ़-दिल्ली के बीच गाड़ी समय से दौड़ सकेंगी।
- एसके गुप्ता, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें