फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में मानक पूरे कर लें कोचिंग सेंटर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के सभी कोचिंग सेंटर संचालक दस दिन के अंदर कोचिंग अध्यादेश के मुताबिक सारे मानक पूरे कर लें। यह बातें सोमवार को डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने मैरिस रोड स्थित आर्गेनन क्लासेस में आयोजित कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक में कहा।

उन्होंने सूरत अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संचालक छात्रों के सापेक्ष फर्नीचर, हवादार-प्रकाशयुक्त कक्ष, पार्किंग, योग्य शिक्षक, फीस संबंधी पंजिकाएं, कोचिंग रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण के साथ सुरक्षा के मानकों को पूरा कर लें। इसके बाद निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी राकेश मालपाणी ने कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो कोचिंग संचालक, भवन स्वामी भी उत्तरदायी होंगे। छात्रों को पढ़ाने के अलावा आग लगने या अन्य आकस्मिक घटना पर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

उन्होंने डीआईओएस से कहा कि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में भी बच्चों को दिलवाया जाए। उन्होंने भूकंप की घटना से बचने की व्यवस्था के लिए भी कहा। पीडब्ल्यूडी एकसीएन जयगोपाल पांडेय ने पार्किंक, भन स्ट्रक्चर की जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आग से बचाव के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए कहा। विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ मंगला ने विद्युत उपकरणों के संचालन तथा समय समय पर वायरिंग की जांच करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ व एडीए एक्सईएन डीएस भदौरिया ने भी निर्देश दिए।
विज्ञापन



जेएमडी एकेडमी में बच्चों को दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण
एसएसपी आकाश कुल्हरि के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल, द्वितीय अधिकारी आनंद प्रकाश तथा फायर मैन सतीश कुमार, नागेंद्र सिंह व गौरव सिंह ने जेएमडी एकेडमी में आग से बचाव करने तथा रोकथाम का प्रशिक्षण दिया। डायरेक्टर एसके शर्मा के नेतृत्व में एकेडमी के बच्चों ने अग्नि दुर्घटना के समय भवन से सुरक्षित निकलने के लिए अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें