फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे तो खुदे हैं लेकिन शौचालय नहीं बने : ओमप्रकाश नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उ.प्र. अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने विकास खंड बिजौली के कई गांवों का भ्रमण किया। विकास की धीमी रफ्तार को देखते हुये उन्होंने अधिकारियों दिशा-निर्देश दिये।

शनिवार को ओमप्रकाश नायक ने विकास खंड बिजौली के कासिमपुर खुशीपुरा ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया। इस दौरान बंजारा समाज के लोगों ने उनसे शौचालय न बनने की शिकायत की। इसी प्रकार हैवतपुर कोटरा ग्राम पंचायत के लोगों ने शौचालय बनाने की धीमी गति को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर बिफरते हुये कहा कि घरों में गड्ढे तो खुदे हैं, लेकिन शौचालय नहीं बन पाये हैं। जबकि जनपद को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में 76 ग्राम ऐसे हैं जहां पर बंजारों की बस्ती हैं।
विज्ञापन


जांच करा कर उनके घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग, वृद्धा एवं विधवा पेंशन के सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, जिला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक श्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें