फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों का शोध प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोलोजी विभाग के तीन शोध प्रस्तावों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के प्रतिष्ठित शॉर्ट टर्म स्टूडेंट शिप प्रोग्राम-2019 के अंतर्गत मंजूर किया गया है। इसका उद्देश्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल छात्रों में शोध के प्रति रुझान उत्पन्न करना है।

जिन शोध प्रस्तावों को मंजूरी मिली है उनमें एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा रीना गर्ग, एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र फाइक रहमान तथा पीयूष गौतम के प्रस्ताव शामिल हैं। रीना गर्ग प्रोफेसर संगीता सिंघल की देखरेख में बॉडी मास इंडेक्स तथा बॉडी फैट पलमोनरी फंक्शन टेस्ट के बीच आपसी संबंध पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


फाइक रहमान डॉ. अनवर हसन सिद्दीकी की देखरेख में टाइप टू डायबिटीज में नर्व कंडक्शन वेलोसिटी तथा बॉडीफैट मास से उसके संबंध में कार्य कर रहे हैं। जबकि पीयूष गौतम डॉ. अहमद फराज की देखरेख में डायबिटीज न्यूरोपैथी के रोगियों में पलमोनरी फंक्शंस का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर के शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप कार्यक्रम के लिए देश भर के मेडिकल कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट छात्र बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोलोजी विभाग के छात्रों का चयन गौरव का विषय है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र को बीस हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। फिजियोलोजी विभाग की अध्यक्षा प्रो. संगीता सिंघल ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें