न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ लिपिक परीक्षा 30 एवं 31 मई को दो पारियों में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसमें 30 मई को दो पारियों में तो 31 मई को एक पारी में परीक्षा होगी। इस परीक्षा में जिले के 7512 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह जानकारी देते हुए एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।