तीन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन जून से यूपी टैट 2018 परीक्षा के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने सभी अभ्यर्थियों से सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने प्रमाण पत्र कार्यालय से प्राप्त करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा में अलीगढ़ से सम्मिलित व उत्तीर्ण होने वाला अभ्यर्थी अपने साथ यूपी टैट का आवेदन पत्र, प्रएश पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी के अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, विशेष आरक्षण प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ दो रंगीन फोटो लेकर संस्थान में तय समय पर उपस्थित हों। उक्त दस्तावेजों के अभाव में प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।