फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइटंस ने टाइगर्स को 17 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ क्रिकेटर एकेडमी की ओर से आयोजित सिटी हाक्स कप अंडर 12 टूर्नामेंट में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर मैच आयोजित किया गया। इसमें सिटी हाक्स टाइटंस और टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। जिसे सिटी हाक्स टाइटंस ने 17 रन से जीत लिया।

मैच में टाइगर्स के कप्तान लक्ष्य जैन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने 25 ओवर में 183 रन बनाये। सबसे ज्यादा 56 रन मुकुल ने बनाये। टाइगर्स की ओर से अंश गोयल, श्याम सुंदर और समर्थ गुप्ता ने दो दो विकेट लिये। जवाब में टाइगर्स की टीम 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रन 46 समर्थ गुप्ता ने बनाये। टाइटंस से चर्चित शर्मा ने तीन व श्रेयांश ने दो विकेट लिये। मुकुल उपाध्याय को प्लेयर आफ द मैच, चर्चित शर्मा स्टार प्लेयर आफ द मैच व समर्थ गुप्ता इमर्जिंग प्लेयर आफ द मैच चुने गये। मैच में अपायरिंग मोहन चौधरी व हिमांशु शर्मा ने की।
विज्ञापन


स्कोरिंग प्रियांश उपाध्याय व तिलक वार्ष्णेय ने की। इस मौके पर सुदर्शन विलियम्स, संजय जैन, अमित शेखर सराफ, प्रशांत माहेश्वरी, उपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, अनुराग गोयल, हिर्देश, आशुतोष, सुधांशु, विवेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें