फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाब-ए-सैयद दूसरे दिन भी बंद, वहीं इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



महिला पीएचडी अभ्यर्थियों के धरने के कारण दूसरे दिन भी बाब-ए-सैयद से यातायात अवरुद्ध है। आंदोलित अभ्यर्थियों ने लगातार दूसरे दिन बाब-ए-सैयद पर रोजा इफ्तार किया।

अभ्यर्थी एएमयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। पिछले 44 दिन से प्रशासनिक ब्लाक के गेट पर धरने पर बैठे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की बेरुखी से नाराज होकर सोमवार को महिला अभ्यर्थियों ने बाब-ए-सैयद पर मोर्चा खोल दिया है और वहीं डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी वहीं पर सो रही हैं। वहीं पुरुष अभ्यर्थी प्रशासनिक ब्लाक के सामने धरना जारी रखे हुए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आज उनसे दिन भर प्रशासनिक अधिकारी मिलने तक नहीं आएं। महिला अभ्यर्थी वीसी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग कर रही हैं। बाब-ए-सैयद अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें