फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल बाद अलीगढ़ जोन ने गाजियाबाद जोन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छह साल बाद अलीगढ़ जोन की टीम गाजियाबाद में गाजियाबाद जोन टीम को जोनल मैच अंडर-19 में 25 रन से हराने में सफल रही। जीत का सेहरा अलीगढ़ के बल्लेबाज डॉल्टन, गेंदबाज शोएब, विकेटकीपर शारिम, बुलंदशहर के गेंदबाज प्रथम व बल्लेबाज अनुभव के सिर बंधा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ जोन ने निर्धारित 45 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर बनाया। अलीगढ़ के डॉल्टन सारस्वत ने 65 रन व बुलंदशहर के अनुभव सिंह ने 52 रन की पारी खेली। गाजियाबाद की तरफ से रितिक वत्स ने 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी गाजियाबाद की टीम 43.2 ओवर में 203 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


भास्कर ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। बुलंदशहर के प्रथम सलूजा व अलीगढ़ के शोएब अली ने 2-2 विकेट झटके। अलीगढ़ जोन की टीम 25 रन से मैच जीतने में सफल रही। अलीगढ़ के विकेटकीपर मोहम्मद शारिम ने दो कैच व एक बल्लेबाज को स्टंप कर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


अलीगढ़ जोन करन कौशिक के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, अर्जुन सिंह फकीरा, मसूदुज्जफर अमीनी, मंसूर अहमद ने जीत पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें