न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिटी हॉक्स लायंस ने सिटी हॉक्स रॉयल्स को 29 रन से हरा दिया। मयंक प्लेयर ऑफ द मैच, कृष्ण इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच व विवेक स्टार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित सिटी हॉक्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी हॉक्स लायंस के कप्तान भव्य जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
लाइंस की शुरुआत बहुत खराब रही। 24 रन पर 4 विकेट गिर गए, लेकिन एक छोर पर मयंक शर्मा संकट मोचक की तरह खड़े होकर 64 रन की पारी खेली। सतेंद्र ने 45 रन व दीपांशु जादौन ने 22 रन बनाए।
लायंस की पूरी टीम 24.2 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। रॉयल्स की ओर से अनिमेष, अमन व कृष्णा सारस्वत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में रॉयल्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की कृष्णा ने 64 रन बनाए। पूरी टीम 24.5 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। लायंस के गेंदबाज विवेक कुमार 4 विकेट व मयंक ने 3 विकेट झटके।
अंपायरिंग गौरांग प्रजापति और हिमांशु शर्मा ने की। इस अवसर पर रविंद्र जैन, उपेंद्र कुमार, संजय जैन, अमित शेखर सराफ, अभिषेक बाथम, प्रशांत माहेश्वरी, अनुराग गोयल, राजीव कुमार, हिमांशु सारस्वत, आशीष गोयल, जितेंद्र शर्मा, हिर्देश सारस्वत आदि मौजूद रहे।