न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने डॉ. बीआर आंबेडकर हाल में नए जिम्नेजियम का उद्घाटन किया गया। प्रो. मंसूर ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर का होना भी आवश्यक है। छात्रों को शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
प्रतियोगी युग में शरीर का स्वस्थ रहना जरूरी है, क्योंकि किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए निरोग रहना भी आवश्यक है। कुलपति ने जिम्नेजियम की स्थापना के लिए हाल के प्रोवोस्ट प्रो. हशमत अली खान के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें मुबारकबाद भी दी।