न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इस लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों से लेकर निर्दलीय तक ऐसा कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा है, जो किसी न किसी बूथ पर जीरो पर ‘आउट’ न हुआ हो। दो लाख 29 हजार 261 वोटों से जीते सतीश गौतम को जनता ने एक दो नहीं सोलह बूथों पर शून्य पर ‘आउट’ कर दिया। सतीश के बाद दूसरे नंबर विजेंद्र सिंह रहे, जो 12 जगह शून्य से आगे नहीं बढ़ सके। गठबंधन उम्मीदवार अजीत भी बरौली विधानसभा के बूथ संख्या 138 प्रा पाठशाला नगला राय सिंह में शून्य पर सिमट गए।
सतीश गौतम के सोलह जीरो
अतरौली के बूथ संख्या 320 प्राइमरी स्कूल रघुपुरा शून्य, अतरौली के बूथ संख्या 367 प्रा. स्कूल भवानीपुर कक्ष-1 में शून्य, बूथ संख्या 443 प्रा. स्कूल नगला जाटवान में शून्य, शहर विधानसभा बूथ संख्या 120 सुभाष इंटर कालेज नगला मसानी कक्ष-2 में शून्य, बूथ संख्या 149 सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला निरंजनपुरी खैर रोड कक्ष-3 में शून्य, बूथ संख्या 164 जीडी पब्लिक स्कूल खैर रोड कक्ष-9 शून्य, बूथ संख्या 191 प्रा. स्कूल नंबर तीन घुड़ियाबाग कक्ष-5 में शून्य, बूथ संख्या 238 अनवारूल हक मिल्लत एडीए कालोनी शाहजमाल कक्ष-2 में शून्य रहा।
बूथ संख्या 278 राम रक्षपाल की धर्मशाला जयगंज कक्ष-1 शून्य, खैर विधानसभा के बूथ संख्या 419 प्रा. स्कूल कक्ष-1 रामपुर शाहपुर में शून्य, कोल विधानसभा के बूथ संख्या 27 नेशनल इंटर कॉलेज सीनियर विंग जीवनगढ़ कक्ष-5 में शून्य, बूथ संख्या 51 इन्कम टैक्स आफिस मैरिस रोड कक्ष-1 में शून्य, बूथ संख्या 71 जामिया उर्दू कॉलेज मेडिकल रोड कक्ष-5 में शून्य, बूथ संख्या 75 सीनियर सेकेंडरी ब्वायज स्कूल एएमयू मेडिकल कक्ष-3 शून्य, बूथ संख्या 86 मिंटो सर्किल स्कूल एएमयू जमालपुर कक्ष-6 में शून्य, बूथ संख्या 133 एएमयू ब्लाइंड स्कूल किला रोड कक्ष-9 में शून्य।
बिजेंद्र सिंह के 12 शून्य
अतरौली के बूथ संख्या 367 प्रा. स्कूल भवानीपुर कक्ष-1 में शून्य, अतरौली कन्या जू हाईस्कूल कक्ष-2 में शून्य, नगला सरदार माजरा कासिमपुर खुशीपुरा में शून्य, प्रा. स्कूल सिंकदरपुर बूथ संख्या 438 में शून्य, बूथ संख्या 443 प्रा. स्कूल नगला जाटवान में शून्य, बूथ संख्या 465 प्रा. सीकरी में शून्य, बरौली विधानसभा के बूथ संख्या 56 प्रा पाठशाला हीरापुर माजरा वीरपुरा में शून्य, बूथ संख्या 167 प्रा. पाठशाला धनुआ नगला में शून्य मत रहे।
बूथ संख्या 360 प्रा. स्कूल तालिबनगर कक्ष-1 में शून्य, खैर विधानसभा के बूथ संख्या 76 प्रा. स्कूल नगला बिरजा में शून्य, बूथ संख्या 141 प्रा. स्कूल वीधा की गढ़ी माजरा मादक में शून्य, कोल विधानसभा के बूथ संख्या 298 प्रा. स्कूल सिसरोही कक्ष-1 में शून्य रहा।