न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के इफ्तार पार्टी में भाजपा विधायक-सांसद नहीं पहुंचे। हालांकि, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की। इफ्तार पार्टी में शिक्षाविद्, अफसर, सियासी, समाजसेवी, खिलाड़ी शामिल हुए। कुलपति ने शनिवार को इफ्तार पार्टी दी थी।
इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के लिए शहरभर के संभ्रांत व्यक्तियों को दावत दी गई थी। एएमयू इंतजामिया के मुताबिक, परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी इफ्तार पार्टी के लिए सभी विधायकों व सांसद को दावत दी गई थी। भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद सतीश गौतम दिल्ली में हैं। इस नाते वह नहीं आ सके। मगर शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे।
इस अवसर पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, पद्मश्री जफर इकबाल, मेयर मोहम्मद फुरकान, पूर्व विधायक विवेक बंसल, सह कुलपति प्रो. एमएच बेग, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, प्रॉक्टर मोहम्मद मोहसिन खान, डीएसडब्ल्यू प्रो. जमशेद सिद्दीकी, कंट्रोलर प्रो. मुजीब उल्ला जुबैरी, वित्त अधिकारी प्रो. जावेद अख्तर, उद्यमी धनजीत वाडरा, हरी प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल, एमआईसी पीआरओ प्रो. शाफे किदवई, मुजाहिद शेरवानी आदि मौजूद रहे।