फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी एवं पिता के नाम की वजह से मिली कामयाबी : दिलेर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हाथरस के नवनिर्वाचित सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पिता किशनलाल दिलेर के नाम की वजह से लोकसभा चुनाव में कामयाबी मिली है। वह इगलास विधान सभा क्षेत्र की जनता के आभारी हैं, जिन्होंने अपने खर्चे से दूसरे विधान सभा क्षेत्रों में जाकर उनके लिए प्रचार किया। विधान सभा चुनाव से करीब 10 हजार वोट बढ़ाकर दिए।

सांसद निर्वाचित होने के बाद मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में पहुंचकर राजवीर दिलेर ने एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी बेटी और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर भी थीं। राजू भैया ने दिलेर को शुभकामनाएं दीं। दिलेर ने कहा कि सबसे पहले हाथरस क्षेत्र में घूमकर समस्याओं का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद प्राथमिकता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इगलास में जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराएंगे। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर, छर्रा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें