फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल वैलेट की जांच में लिंक बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई। मात्र सात हजार वोट गिनने में पूरा दिन लग गया। इसका मुख्य कारण रहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट के लिए जारी इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम यानि ईटीपीबीएस। तकनीकी दिक्कत के चलते यह साफ्टवेयर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक पूरे देश भर में नहीं चल सका। इसके चलते विशेषरूप से आर्मी एवं पुलिस वोटरों के वोट नहीं गिने जा सके।

जिले में कुल 7102 वैध पोस्टल वोटर थे। इनमें से करीब 4800 वोटर ऐसे थे, जिन लोगों ने ईटीपीबीएस सिस्टम से वोट किया था। इनमें से अधिकांश आर्मी अथवा पुलिस सेवा में कार्यरत वोटर थे। अन्य वोटर ऐसे थे जिन लोगों ने चुनाव प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल वोट किया। अलीगढ़ में पोस्टल वोटों की गिनती के लिए 48 कार्मिक लगाए गए। कुछ रिजर्व में भी रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन ऐन मौके पर ईटीपीबीएस सिस्टम के सर्वर में आई तकनीकी खराबी मुसीबत बन गयी। कार्मिक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ईटीपीबीएस का सर्वर पूरे भारत में नहीं चल सका। दोपहर एक बजे लिंक आने के बाद करीब तीन चार घंटे में वोटों की गिनती पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें