फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह मतदाता एवं कार्यकर्ताओं की जीत : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


2 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करने के बाद सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यह मतदाता एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। संगठन ने चुनाव लड़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं बाबूजी कल्याण सिंह के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा।

चुनाव के दौरान विरोध पर उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के लोगों ने दारू पीकर विरोध किया। जनता का प्यार एवं आशीर्वाद उनके साथ था। मुझे खुशी हो रही है कि यहां की जनता ने मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माला का एक मोती बनने का मौका दिया।
विज्ञापन


जनता युवा, किसान, महिला एवं सेना के सम्मान के लिए मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश, मायावती एवं अजीत सिंह का गठबंधन तीन लोगों का गठबंधन था, जबकि जनता का गठबंधन मोदी के साथ था। इसलिए उन्होंने इतनी बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महानगर में दूसरा बाईपास (पनैठी से बरौली) तक बनवाएंगे, ताकि जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिले। इसके साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए बड़ी इंडस्ट्री लाएंगे। पिछले कार्यकाल के कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं, उसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें